रायबरेली, अक्टूबर 24 -- Raebareli News: रायबरेली संवाददाता। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सदर के मतदान केंद्र राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एवं फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में स्थापित मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। डीएम ने आयोजित विशेष कैम्पों में की गई व्यवस्थाओं को भी देखा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं सुपरवाइजरों, बीएलओ से मतदाता पंजीकरण कार्य को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने को कहा। डीएम ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार "कोई मतदाता न छूटे" के उद्देश्य को साकार करने के लिए जनपद के छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों में पंजीकरण से छूटे हुए पात्र नागरिकों तथा प्रथम बार मतदाता बनने वाले युवाओं के नाम सम्मिलित कराने के लिए विशेष कैम्प आयोजित किए गए हैं। य...