रायबरेली, अक्टूबर 28 -- Raebareli News: रायबरेली, संवाददाता। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को निर्माणाधीन मकान की शटरिंग लगाते समय अचानक श्रमिक नीचे गिर पड़ा। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन जख्मी श्रमिक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के पूरे शिकरवारन मजरे रायपुर टप्पा हवेली गांव के रहने वाले 45 वर्षीय श्रमिक अमर बहादुर निर्माणाधीन मकान की शटरिंग लगा रहे थे। इसी बीच अचानक शटरिंग लगाते समय श्रमिक ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन घायल अमर बहादुर को जिला अस्पताल पहुंचाया।हालत नाजुक होने पर श्रमिक को गंभीर हालत में एम्स क...