रायबरेली, अक्टूबर 15 -- Raebareli News: महराजगंज। मऊ बाजार में गुरुवार सुबह दो सगे भाइयों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि शिवचंद्र सोनी ने अपने बड़े भाई रामचंद्र सोनी के सिर पर ईंट से कई बार प्रहार कर उन्हें घायल कर दिया। रामचंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजकर चिकित्सकीय परीक्षण कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...