Raebareli News: मंडलीय एथलेटिक्स में रायबरेली बना ओवरऑल चैंपियन
रायबरेली, अक्टूबर 29 -- Raebareli News: रायबरेली संवाददाता। सीतापुर में आयोजित मंडलीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रायबरेली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। 15 से 17 अक्टूबर तक हुई प्रतियोगिता में मिली इस उपलब्धि से जिले के खेल जगत में उत्साह है। गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में विजेता ट्रॉफियां डीआईओएस को भेंट की गईं। जनपदीय माध्यमिक विद्यालय क्रीड़ा समिति की संयोजक व प्रधानाचार्य डॉ. स्मिता मिश्रा के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों ने ट्रॉफियां जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपीं। इस दौरान मंडलीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन और आयोजन की सफलता पर चर्चा की गई।
रायबरेली ने जीती मंडलीय चैंपियनशिप जिला खेल सचिव, माध्यमिक शिक्षा अजय सिंह चंदेल ने बताया कि प्रदेशीय माध्यमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.