Raebareli News: भक्ति से जीवन होता सार्थक : डॉ. सुमनलता
रायबरेली, अक्टूबर 28 -- Raebareli News: तिलोई। लोधवरिया गांव में श्री कामतानाथ भंडारा कमेटी की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन कथा व्यास डॉ. सुमनलता उनियाल ने रुक्मिणी विवाह, श्रीकृष्ण की रासलीला, सुदामा और उद्धव संवाद का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान की भक्ति, सदाचार और धर्म के मार्ग पर चलने से जीवन सार्थक बनता है। उन्होंने रासलीला को प्रेम और भक्ति का प्रतीक बताया। कथा में कंस वध और रुक्मिणी विवाह के प्रसंग भी सुनाए गए। इस दौरान कृष्ण-रुक्मिणी विवाह उत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य यजमान सुमन कुमार त्रिपाठी और गीता त्रिपाठी सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Raebareli News: भगवान की लीलाओं का बखान किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.