रायबरेली, अक्टूबर 26 -- Raebareli News: जायस संवाददाता। जायस-जगदीशपुर मार्ग पर बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अमेठी के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के तोड़ीपुर राजापुर निवासी धर्मपाल यादव अपने साथी जितेंद्र यादव के साथ बाइक से मानिकपुर गंगा स्नान करने गए थे। वहां से घर लौटते समय जैसे ही वह जायस कस्बे के जगदीशपुर सड़क मोड़ के पास पहुंचे। इसी बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि धर्मपाल यादव की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Kausambi News: बाइक की टक्कर से जख्मी अधेड़ की मौत जबकि बाइक पर पीछे बैठे जितेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे ...