रायबरेली, सितम्बर 7 -- Raebareli News: शिवगढ़ (रायबरेली) संवाददाता। बांदा बहराइच मार्ग पर स्थित भवानीगढ़ चौराहे पर तेज आवाज के साथ एक ट्रेलर का टायर अचानक फट गया जिससे ट्रेलर अनियंत्रित हो गया किंतु चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। सोमवार की सुबह करीब आठ बजे नगर पंचायत शिवगढ़ के हैदरगढ़ वाया बछरावां मार्ग पर स्थित भवानीगढ़ चौराहे पर सब कुछ सामान्य था उसी समय हैदरगढ़ की ओर से आ रहा ट्रक जैसे ही मुख्य गोल चौराहे पर पहुंचा कि उसका अगले पहिया का दायां टायर तेज आवाज के साथ अचानक फट गया जिसकी चपेट में आने से साइकिल से स्कूल जा रही दो स्कूली छात्राये बाल बाल बच गई। वहीं अति व्यस्त भवानीगढ़ चौराहे पर आधे घंटे तक अफरातफरी मची रही। लोगों का कहना है कि ट्रक ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला है। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई...