रायबरेली, जुलाई 3 -- Raebareli News: सिंहपुर संवाददाता। खंड शिक्षा अधिकारी सिंहपुर की 16 सूत्रीय शिकायती पत्र की जांच एडी बेसिक अयोध्या मंडल को सौपी गई है। प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए 16 सूत्रीय शिकायती पत्र मुख्यमंत्री महानिदेशक स्कूल शिक्षा समेत उच्च अधिकारियों को भेजा था।

आरोपों की जांच उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सिंहपुर इकाई के अध्यक्ष आशुतोष शुक्ला, मंत्री संजय पाण्डेय व सचिव सिद्धार्थ द्विवेदी ने बीईओ सिंहपुर हरिओम तिवारी व कार्यालय मे तैनात अनुचर आलोक शुक्ला व चंद्र शेखर द्विवेदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी। बीएसए संजय तिवारी ने खंड शिक्षा अधिकारी सिंहपुर हरिओम तिवारी को अमेठी कार्यालय संबंध कर बीईओ बहादुरपुर राकेश सचान व तिलोई राम किशुन कश्यप से आरोपों की जांच करायी गई ...