रायबरेली, जुलाई 17 -- Raebareli News: रायबरेली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने शुक्रवार को प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों के प्रभार में बड़ा बदलाव किया है। चार वरिष्ठ खंड शिक्षा अधिकारियों के पदोन्नत होने से रिक्त हुए विकास खंडों सरेनी, बछरावां, शिवगढ़ आदि में नए प्रभार आवंटित किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई बीईओ के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...