रायबरेली, अक्टूबर 5 -- Raebareli News: जगतपुर संवाददाता। गांव को साफ सुथरा रखने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत लाखों रुपए की लागत से आरआरसी सेंटर का निर्माण कराया गया। प्रशासनिक उदासीनता के चलते ग्राम पंचायत खजूरी के आरआरसी केंद्र की चद्दर उड़ गयी। पूरा सेंटर खंडहर में तब्दील हो गया है। ग्रामीणों ने इसको बनवाने के लिए कई बार खंड विकास अधिकारी को पत्र भेज दिया। इसके बावजूद इसको बनवाया नहीं गया है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। खंड विकास अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इसकी जांच करा कर सम्बंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी, उसकी मरम्मत करायी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...