रायबरेली, अगस्त 31 -- Raebareli News: ऊंचाहार संवाददाता। सोमवार सुबह हुई जोरदार बारिश से नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई। अस्पताल परिसर में लगा ट्रांसफार्मर खुलकर जमीन पर गिर गया। वहीं अस्पताल गेट पर पेड़ गिरने से सप्लाई लाइन का तार टूटकर जमीन पर आ गिरा। इससे पूरे अस्पताल की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। सुबह 6 बजे से ही बिजली विभाग को सूचना दी गई, लेकिन शाम तक कोई विद्युत कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। बिजली न होने से प्रसव, ऑपरेशन और ओपीडी में मरीजों की जांच में भारी परेशानी हो रही है। चिकित्सक अंधेरे में मोबाइल की टॉर्च जलाकर मरीजों का इलाज करने को मजबूर हैं। सीएचसी के वरिष्ठ सर्जन डॉ. महमूद अख्तर ने बताया कि सुबह से ही बिजली विभाग को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे मरीजों...