रायबरेली, अक्टूबर 26 -- Raebareli News: शिवगढ़ संवाददाता। क्षेत्र के बलेथा चौराहा से बड़वल चौराहा जाने वाला संपर्क मार्ग वर्षों से जर्जर है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से ग्रामीणों, राहगीरों और स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बदहाल सड़क से हादसों की आशंका भी बनी रहती है।पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र कुमार वर्मा समेत ग्रामीणों ने बताया कि यह संपर्क मार्ग रायबरेली को बाराबंकी जिले से जोड़ता है। इस मार्ग पर दिन-रात राहगीरों का आवागमन बना रहता है। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। जगह-जगह गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों को परेशानी होती है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ती है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। जिला पंचायत सदस्...