रायबरेली, जुलाई 30 -- Raebareli News: ऊंचाहार। कोतवाली क्षेत्र के पूरे गुलाब मजरे कंदरांवां गांव निवासी भूपेंद्र यादव बुधवार को हैदराबाद से घर आया था। शाम को वह गांव के पास बाजार में सब्जी खरीदने गया था। मामूली बात पर गंज मजरे गंगौली गांव के कुछ लड़कों से उसकी कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...