Raebareli News: बाइक-साइकिल की टक्कर में तीन घायल, एक की पहचान नहीं हो सकी
रायबरेली, जुलाई 21 -- Raebareli News: बहराइच, संवाददाता। बहराइच जिले के बौड़ी थाना क्षेत्र के कुंडासर-बौड़ी मार्ग पर अमवा तेतारपुरपुर गांव के पास सोमवार रात एक हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक के सामने अचानक साइकिल सवार आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर साइकिल सवार से टकरा गई और पलट गई, जिससे तीनों लोग घायल हो गए। घायलों में साइकिल सवार तेतारपुरपुर निवासी जगत राम यादव और बाइक सवार मटेरा थाना क्षेत्र के डिहवा गांव निवासी धर्मेंद्र गौड़ शामिल हैं। तीसरे घायल की पहचान नहीं हो सकी, क्योंकि वह बेहोशी की हालत में था। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़े और घायलों को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस मौके पर पहुंचने पर घायलों को फखरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.