Raebareli News: बाइक सवार दो युवक सड़क हादसे में गंभीर घायल
रायबरेली, अगस्त 25 -- Raebareli News: बछरावां। बछरावां- शिवगढ़ मार्ग पर शारदा नहर के पास साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में मोटरसाइकिल सवार दो युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए । इलाज के लिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र की ऊचौरी गांव के रहने वाले अमन 21 वर्ष तथा शोभित 20 वर्ष पुत्र राजकुमार मोटरसाइकिल से बछरावां आ रहे थे ।वह जैसे ही शिवगढ़ रोड पर शारदा नहर के पास पहुंचे तभी रोड पर अचानक साइकिल सवार आ गया उसको बचाने के प्रयास में दोनों मोटरसाइकिल से गिर गए उन्हें गंभीर चोटें आ गई। दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। थानाध्यक्ष श्याम कुमारपाल ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.