Raebareli News: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में खंती में पलटी स्कूली बस, चालक और कंडक्टर घायल
रायबरेली, नवम्बर 5 -- Raebareli News: परशदेपुर (रायबरेली) संवाददाता। नसीराबाद थाना क्षेत्र के काजीपुर तेलियानी गांव में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बच्चों को लेने पहुंची गौरीगंज स्थित निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई। हादसे में बस चालक और कंडक्टर घायल हो गए। स्कूल बस बच्चों को लेने के लिए काजीपुर तेलियानी पहुंची थी। करीब 8.30 बजे जैसे ही बस गांव में बनी पानी की टंकी के पास पहुंची, तभी अचानक सामने एक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल चालक दीनदयाल पुत्र हीरालाल तथा कंडक्टर गोपाल नारायण सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.