रायबरेली, अक्टूबर 26 -- Raebareli News: महाराजगंज। क्षेत्र के बावन बुजुर्ग बल्ला गांव निवासी सोनू (36) पुत्र राजू पैदल निकल कर सड़क पर किसी काम से आए थे। जैसे ही वह शिवगढ़ मोड़ के नजदीक पहुंचे तेज गति से आ रहे एक बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दुर्घटना में पैदल युवक का जहां पैर फैक्चर हो गया। वहीं उसके शरीर पर और कई जगह गंभीर चोटे आई। एंबुलेंस से उसे सीएचसी पहुंचाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...