रायबरेली, अक्टूबर 16 -- Raebareli News: शिवगढ़। थाना क्षेत्र के रीवा गांव निवासी मुरारी (35), पुत्र शिवराम, बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें एम्स रायबरेली रेफर कर दिया। बाइक अनियंत्रित होने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...