रायबरेली, अक्टूबर 28 -- Raebareli News: रायबरेली, संवाददाता। अचानक हो रहे मौसम में बदलाव के बाद लोग वायरल बुखार व सांस की बीमारियों से ग्रसित हो रहे है। जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराई गई एक किशोरी समेत दो मरीजों ने दम तोड़ दिया। वहीं अलग-अलग वार्डो में करीब दस मरीज इलाज के लिए भर्ती किए गए है। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। ऐसे में लोगों को पर्चा बनवाने से लेकर ओपीडी तक अपना नंबर आने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। इस दौरान करीब दो हजार लोगों ने ओपीडी में डॉक्टर से परामर्श लिया। इसमें करीब 40 प्रतिशत मरीज बुखार और डायरिया से पीड़ित पाए गए। डॉक्टरों ने सभी को दवा देकर घर भेज दिया है, जबकि गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह भी पढ़ें- Raebareli News: जिला अस्पताल में बुखार-डायरिया के के...