रायबरेली, जुलाई 20 -- Raebareli News: बछरावां (संवाददाता), रायबरेली, संवाददाता। लखनऊ- प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की सुबह लगभग 7:00 के करीब बछरावां कस्बे में स्थित ओवर ब्रिज के ऊपर साइकिल से जा रहे अधेड़ को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उसे गंभीर चोटें आ गईं ।इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया वहां पर उसकी मौत हो गई। सोमवार की सुबह लगभग 7:00 के करीब साइकिल सवार अधेड़ बछरावां कस्बे से हसनगंज की ओर जा रहा था। वह जैसे ही रेलवे और ब्रिज पर पहुंचा इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में उसे गंभीर चोटें आ गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने उसे बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया वहां पर उसकी मौत हो गई। इस बारे में थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाल ने बताया कि मृतक की पहचान...