रायबरेली, अगस्त 11 -- Raebareli News: बछरावां (रायबरेली) संवाददाता। रायबरेली क्षेत्र के कन्नावां गांव में मंगलवार की सुबह घर में काम करते समय एक महिला को जहरीले सर्प ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए। प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया वहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। क्षेत्र के कन्नावां गांव की रहने वाली रन्नो 27 वर्ष पत्नी राजेश मंगलवार की सुबह घर में काम कर रही थी तभी अचानक उसे जहरीले सर्प ने डंस लिया। उसने यह बात अपने घर वालों को बताई। परिजन उसे लेकर तत्काल बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे वहां पर उसे एंटी वेनम इंजेक्शन लगाए गए परंतु हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने उसे रायबरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया वहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रन्नो की मौ...