रायबरेली, अगस्त 26 -- Raebareli News: ऊंचाहार संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के कई गांव बंदरों के आतंक से परेशान है। आए दिन लोग इनके काटने से घायल हो रहे हैं। क्षेत्र के जुगराजपुर मजरे कोटियां चित्रा गांव में बंदरों के कारण ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है।कि डीएम से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत करने के बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। अधिकारियों की इसी लाचारी का खामियाजा बुधवार की सुबह दो महिलाओं को भुगतना पड़ा। इसमें घर के बाहर काम कर रही बुजुर्ग महिला रामादेवी पत्नी राम प्रकाश और सुंदरिया पत्नी जगन्नाथ पर अचानक बंदरों ने हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- Haldwani News: हल्द्वानी के पॉश इलाकों में बंदरों की दहशत इस हमले में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर मौके पर ...