रायबरेली, अगस्त 23 -- Raebareli News: रायबरेली,संवाददाता। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार को घर के बाहर दरवाजे बैठी एक बुजुर्ग महिला पर अचानक बंदरों की झुंड ने हमला कर दिया। बंदरों के हमले से जहां महिला गंभीर रुप से घायल हो गई तो वहीं शोर गुल सुनकर पहुंचे गांव के लोगों ने लाठी डंडा लेकर बंदरों को खदेड़ा तो उसकी जान बची। उसे गंभीर हालत में महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे पुराना मजरे गौरा रूपई गांव में रविवार दोपहर बंदरों के झुंड ने दरवाजे पर बैठी 75 वर्षीय वृद्धा कलावती पत्नी मैकू पर टूट पड़े। बंदरों के हमले से महिला गंभीर रुप से जख्मी हो गई। शोर गुल सुनकर मौके पर मोहल्ले के लोग लाठी डंडा लेकर पहुंचे तो बुजुर्ग महिला की जान बची। बंदरों ने उनके सिर और दोनों कंधों पर काटकर उन्हें लहूलुहान कर दिया। महि...