Raebareli News: पेंटशॉप में कोच शंटिंग के दौरान संविदा कर्मी का कटा अंगूठा
रायबरेली, अक्टूबर 26 -- Raebareli News: रेलकोच संवाददाता। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना की पेंट शॉप में बीती 24 अक्टूबर को कोच शंटिंग के दौरान एक संविदा कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में निजी कंपनी के कर्मचारी दीपक पटेल के पैर का अंगूठा कटकर अलग हो गया। जबकि पैर में भी गंभीर चोटें आईं। घायल कर्मचारी का उपचार एम्स में चल रहा है। घटना के बाद पेंट शॉप में सुरक्षा व्यवस्था और कार्यस्थल पर उपलब्ध संसाधनों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। रेलकोच फैक्ट्री के कर्मचारियों के अनुसार मशीन की रस्सी खराब होने के कारण कोच को खिसकाने के लिए हाथ से धक्का लगाना पड़ रहा था। इसी दौरान कोच को आगे बढ़ाते समय संतुलन बिगड़ गया और उसका पहिया दीपक पटेल के पैर पर चढ़ गया। हादसे में उनका पैर गंभीर रूप से चोटिल हो गया और अंगूठा कटकर अलग हो गया। घटना के बाद पेंट शॉप में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.