रायबरेली, अक्टूबर 27 -- रायबरेली में 12 नए सरकारी आवास Raebareli News: रायबरेली संवाददाता। जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के लिए अब बारह नए आवासों का निर्माण किया जाएगा। इन आवासों का निर्माण पुरानी तहसील में बने पुराने भवनों को तोड़कर कराया जाएगा। नए बनाए जाने वाले आवासों को चार कमरों का बनाया जाएगा। इनके निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग के भवन विभाग ने 15 महीने का समय तय किया है। जिले में सरकारी आवासों की कमी के चलते सबसे अधिक परेशानी प्रशासनिक अधिकारियों को उठानी पड़ती है। वर्तमान समय में प्रशासनिक अधिकारियों को जिले के राजकीय कालोनी में बी टाइप के आवास दिए जाते हैं और उसी में निवास करते हैं। राजकीय कालोनी में बने आवासों का निर्माण वर्ष 1975 में किया गया था। 50 साल पुराने यह आवास जर्जर हो चुके हैं। लगातार मरम्मत कराकर इनमें अधिकारी निवास कर...