Raebareli News: पुतला फूंकने पर पांच लोगों पर केस
रायबरेली, जुलाई 25 -- Raebareli News: रायबरेली,संवाददाता। शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे पर शनिवार को स्थिति शहीद चौक के पास कुछ युवक एक पार्टी के नेता का पुतला फूंकने के प्रयास पहुंचे। इसी बीच चौराहे पर पहले से मौजूद पुलिस कर्मियों ने अभिउदय प्रताप सिंह, प्रशांत सिंह, प्रदीप यादव, अभिषेक को पकड़ा था। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने पांच युवकों को शंातिभंग के अंदेशे में पाबंद कर दिया। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि पूतला फूंकने जा रहे पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें शांतिभंग में पाबंद किया गया है। वहीं इस मामले की अभी जांच की जा रही है और अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.