Raebareli News: पिटाई से घायल महिला ने तोड़ा दम
रायबरेली, जुलाई 25 -- Raebareli News: सतांव। गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के किलौली गांव निवासी राम शंकर ऊर्फ पुत्ती लोध व उसकी पत्नी मनोरमा के बीच बीते मंगलवार को किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। राम शंकर ने मनोरमा की डंडों से पिटाई कर दी। जिससे मनोरमा गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिला अस्पताल से मनोरमा को एम्स रेफर कर दिया गया। शनिवार को इलाज के दौरान मनोरमा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: जर्जर सड़क की वजह से हादसा, महिला की मौत, हंगामा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.