Raebareli News: पत्नी पर हमले के बाद अधेड़ ने खाया जहर, मौत
रायबरेली, अगस्त 5 -- Raebareli News: ऊंचाहार। कोतवाली क्षेत्र के माधवपुर सुल्तान मजरे शुकरुल्लापुर गांव में पत्नी से विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खाने वाले अधेड़ की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सोमवार को रामचंद्र का पत्नी शकुंतला से विवाद हुआ था। आरोप है कि उसने पत्नी के सिर पर डंडे से हमला कर दिया। पत्नी के घायल होने के बाद घबराकर रामचंद्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से रामचंद्र को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। कोतवाल ओमप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.