रायबरेली, अक्टूबर 26 -- Raebareli News: रेलकोच। मां गंगा के तट स्थित श्मशान घाट पर सोमवार को पंचवटी विकास समिति की ओर से पौधरोपण अभियान चलाया गया। संरक्षक शीतला बख्श सिंह के संरक्षण में हरिशंकरी और त्रिवेणी सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। पौधों को सुरक्षित रखने के लिए उनके चारों ओर लोहे की जालियां भी लगाई गईं। समिति की ओर से कुल 12 पौधे रोपे जाने की जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...