रायबरेली, अगस्त 9 -- Raebareli News: सतांव। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक नाबालिग लड़की को रात के अंधेरे में लेकर चला गया। सुबह फिर से वह गांव में छोड़ गया। मामले में लड़की की मां ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी युवक को दल्ली खेरा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया है। एसएसआई संजय सिंह ने बताया कि घरेलू मामला है, किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...