Raebareli News: नहर में डूबे युवक के परिजनों को राज्यमंत्री ने दी आर्थिक मदद
रायबरेली, जुलाई 29 -- Raebareli News: तिलोई, संवाददाता। क्षेत्र की ग्राम पंचायत अरियांवा के गांव डिहवा निवासी अयोध्या प्रसाद पासी के सत्रह वर्षीय पुत्र विशाल की बीते दिनों नहर में डूबकर मौत हो गयी थी। राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने दैवीय आपदा कोष से पीड़ित परिवार को चार लाख की सहायता राशि दी। राज्यमंत्री श्री सिंह ने पीड़ित परिवार के आवास पर पहुंच कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए उन्होंने दैवीय आपदा कोष से मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की और हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह मुन्ना, एसडीएम अरुणिमा श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान एवं हल्का लेखपाल सहित अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.