Raebareli News: नशे में बेटे ने कुल्हाड़ी से किया पिता पर जानलेवा हमला
रायबरेली, जुलाई 28 -- Raebareli News: लालगंज। कोतवाली क्षेत्र के कुंडवल गांव में मंगलवार को शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपने ही बुजुर्ग पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कुंडवल गांव निवासी रामसुमेर का किसी बात को लेकर अपने पिता रामकुमार (76) पुत्र रामऔतार से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान शराब के नशे में रामसुमेर ने आपा खो दिया और कुल्हाड़ी से पिता के सिर पर वार कर दिया। वार इतना तेज था कि रामकुमार लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना से परिवार और गांव में अफरा-तफरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.