रायबरेली, अक्टूबर 23 -- Raebareli News: सलोन। लायर्स बार एसोसिएशन सलोन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह तहसील सभागार में सम्पन्न हुआ। तहसील परिसर में आयोजित किए गए शपथ समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि टीएन त्रिपाठी द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव द्विवेदी व महामंत्री ज्ञानेन्द्र कुमार त्रिपाठी समेत कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...