Raebareli News: दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल
रायबरेली, सितम्बर 3 -- Raebareli News: डीह संवाददाता। रायबरेली-परसदेपुर मार्ग पर क्षेत्र के भरतगंज चकपालव गांव के पास गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विश्व हिंदू परिषद के जिला सहमंत्री सनोरंजन प्रजापति समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में सनोरंजन प्रजापति की मासूम बेटी भी घायल हुई है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी। थाना क्षेत्र के भरतगंज चकपालों गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने से तेज टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। हादसे में एक बाइक सवार युवक आशीष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार सनोरंजन प्रजापति व उनकी मासूम बेटी समेत तीन लोग घायल हो गए। हाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.