Raebareli News: दोस्त के घर गए युवक की पिटाई, चार के खिलाफ मुकदमा
रायबरेली, सितम्बर 22 -- Raebareli News: रायबरेली। लालगंज कस्बे के गांधी चौराहा मोहल्ले में दोस्त के घर गए युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मोहल्ला निवासी बृजेश पुत्र हीरालाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने मित्र के घर गया था। आरोप है कि इसी दौरान मित्र के पड़ोसी शशांक, सुरेंद्र, गोपाल और ललिता ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.