रायबरेली, अक्टूबर 27 -- Raebareli News: सतांव संवाददाता। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में रायबरेली मार्ग पर मंगलवार को तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुजुर्ग की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वह परिवार के एकमात्र भरण-पोषणकर्ता थे। जानकारी के अनुसार, खीरों विकासखंड की ग्राम पंचायत मेरा मऊ निवासी श्रीनारायण उर्फ शुक्ला (58) पुत्र भगवती प्रसाद नाई मंगलवार को साइकिल से गुरुबख्शगंज बाजार सब्जी खरीदने गए थे। सब्जी खरीदकर घर लौटते समय वह रायबरेली मार्ग पर शिवम एक्सरे सेंटर के समीप पहुंचे। तभी रायबरेली की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक (यूपी 33 एवी 2422) ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार...