Raebareli News: तीन घरों से चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवर नकदी
रायबरेली, अगस्त 8 -- Raebareli News: सिंहपुर, संवाददाता। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाते हुए लाखों के कीमती जेवर समेत नकदी व अनाज की बोरियां उठा ले गए। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर कर दी है। शुक्रवार की रात चोरों ने टिकरी ग्रामसभा के तीन अलग अलग गांवों को निशाना बनाया। पहली घटना में चोरों टिकरी ग्राम सभा के बैशन पुरवा ( छोटी कुसुंभी) निवासी राम बहादुर रावत के घर को निशाने बनाते हुए पीछे से घर में सेंध काट अंदर दाखिल हुए। चोर बक्सों के अंदर रखे हुए कीमती सामान और जेवरात उड़ा ले गए । इसके बाद चोरों ने बगल के गांव जहूर का पुरवा में नकछेद रावत के घर को निशाना बनाया जहां चोरों ने घर के सामने का ताला काट घर के अंदर से धान, गेहूं के साथ कीमती सामान उड़ा ले गए। कुम्हारन पुरवा निवासी मो. सत्तार के घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.