Raebareli News: तिलोई का बस अड्डा होगा हाईटेके,चलेंगी इलेक्ट्रानिक बसें
रायबरेली, अक्टूबर 5 -- Raebareli News: तिलोई, संवाददाता। तिलोई बस अड्डा हाईटेक होगा। चार बड़े शहरों के लिए यहां से इलेक्ट्रिानिक बसें भी चलेंगी। चल रही नौ दिवसीय श्रीरामकथा के चौथे दिन कथा श्रवण करने पहुंचे प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने उक्त बड़ी सौगात देने की घोषणा की। कथा के विश्राम के बाद उन्होंने तिलोई बस अड्डे के आधुनिकीकरण के साथ यहां से इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का ऐलान किया। परिवहन मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में तिलोई बस अड्डे को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे आधुनिक बस स्टॉप के रूप में विकसित किया जाएगा। तिलोई से लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज और वाराणसी के लिए अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कराया जाएगा। मंत्री की घोषणा के बाद श्रीरामकथा में मौजूद श्रद्धालुओं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.