Raebareli News: तालाब में डूबने से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
रायबरेली, अक्टूबर 31 -- Raebareli News: सलोन संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के बड़े पुरवा मजरे नायन गांव में तालाब में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शौच के लिए घर से निकले किशोर का शव तालाब में मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। गांव के रहने वाले 13 वर्षीय शिवांश पुत्र रामसरन शौच के लिए घर से निकला था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान तालाब के पास उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। काफी देर तक किशोर के घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान तालाब में उसका शव मिलने की जानकारी हुई। ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.