रायबरेली, अगस्त 31 -- Raebareli News: परसदेपुर,संवाददाता। नसीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक को उसके साले अपहरण कर लिया और तमंचे के बल पर बहनाई से जबरन बहन की तलाक कराई। पीड़ित के द्वारा नसीराबाद थाने में तहरीर देकर अपने साले व पत्नी पर जबरन तलाक दिलाए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। नसीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक के द्वारा पुलिस को तहरीर देकर पत्नी व साले पर तमंचा लगाकर जबरन पत्नी से तलाक दिलाए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि 27 अगस्त की शाम करीब सात बजे वह अपने घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में चार पहिया वाहन सवार लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि अमेठी जिले में उसकी ससुराल है और उसके तीन स...