रायबरेली, जुलाई 25 -- Raebareli News: डलमऊ,सरेनी। सावन माह शुरु होने से पहले शनिवार को जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने गेंगासों व डलमऊ घाटों का निरीक्षण करके साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने जहां खामियां मिली तो अधिकारियों ने अधिनस्थों को फटकार भी लगाई। डीएम ने गंगा घाट के किनारे सुरक्षा व्यवस्था के तहत गोताखोरों की तैनाती किए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार गेंगासो गंगा घाट पहुंचे। उन्होंने घाट में बने शौचालय के सामने लगी दुकानों को तुरंत हटाने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि घाटों पर सफाई की नियमित व्यवस्था की जाए और रात में घाटों में प्रकाश की भी व्यवस्था कराई जाए। यह भी पढ़ें- Sambhal News: कांवड़ यात्रा की तैयारियों को समय से पूरा करने...