रायबरेली, अगस्त 16 -- Raebareli News: रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने विकास भवन परिसर में नव निर्मित 'कर्तव्य वाटिका' का लोकार्पण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि विकास भवन में प्रतिदिन विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित कार्यों के लिए बड़ी संख्या में जनसामान्य का आवागमन होता है। ऐसे में परिसर में कर्तव्य वाटिका का निर्माण जनसामान्य की सुविधा की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण पहल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...