रायबरेली, जुलाई 13 -- Raebareli News: रायबरेली संवाददाता। उमस भरी गर्मी के बीच लोग डायरिया व बुखार के साथ सांस की बीमारियों से ग्रसित हो रहे है। जिला अस्पताल में अलग-अलग क्षेत्रों की दो महिलाओं को भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों महिलाओं की मौत हो गई। वहीं रविवार को इमरजेंसी में इलाज के लिए पहुंचे मरीजों में से बीस लोगों को अलग-अलग वार्डो में भर्ती किया गया। उमस भरी गर्मी से डायरिया व बुखार व सांस के मरीजों की संख्या बढ़ गई। जिला अस्पताल के अलग-अलग वार्डो में पहले से भर्ती कराई गई रेनू देवी (30) पत्नी राजेश कुमार निवासी ईश्वरदीनगंज थाना लालगंज व मिल एरिया थाना क्षेत्र के कोड़रस गांव की रहने वाली कृष्णावती (55) की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि डायरिया व बुखार से ग्रसित गरिमा श्रीवास्तव (35),मोनिका सिंह (30), कल्लू (45), चन्द्रकली (6...