रायबरेली, अगस्त 1 -- Raebareli News: ​डलमऊ (रायबरेली) संवाददाता। रायबरेली में ​डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे रजऊ गांव में अवैध संबंधों के चलते एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां पति-पत्नी ने मिलकर अपने ही घर में रह रहे प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं, साक्ष्य छिपाने के मकसद से दोनों ने शव को घर के ही एक कमरे में गड्ढा खोदकर दफना दिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब दो दिन बाद कमरे से असहनीय दुर्गंध आने लगी। पकड़े जाने के डर से घबराई महिला ने खुद ग्राम प्रधान को इस पूरी खौफनाक साजिश की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह भी पढ़ें- प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर की प्रेमी की हत्या, घर में ही दफना दी लाश, बदबू आने पर हुआ खुलासा ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूरे रजऊ मजरे डलमऊ निवासी रीता ...