रायबरेली, जुलाई 18 -- Raebareli News: डलमऊ संवाददाता। कुम्हारी कला को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन ने शासन के निर्देश पर कवायद शुरू कर दी। इसमें कुम्हारी कला के लिए उन्हें चिकनी मिट्टी उपलब्ध कराए जाने के लिए तालाब के आवंटन किए जाने के भी निर्देश दिए गए है। इस पर तहसील के प्रशसनिक अधिकारी कुम्हारी कला को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया तेज कर दी है।

कुम्हारों के रोजगार के लिए कदम कुम्हारों को जहां मिट्टी के बर्तन व अन्य सामान बनाने के लिए मिट्टी मिलेगी तो वहीं क्षेत्र में व्यापार बढ़ने के साथ लोगों के हाथों में रोजगार का मौका भी मिलेगा। माटीकला (कुम्हारी कला) व्यवसाय से जुड़े स्थानीय कारीगरों को बढ़ावा देने और उनकी समस्याओं का निराकरण करने के लिए शासन ने बड़ा कदम उठाया है। शासन द्वारा माटीकला बोर्ड के महाप्रबंधक शिशिर द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में ड...