रायबरेली, जुलाई 11 -- Raebareli News: डलमऊ संवाददाता। रायबरेली-फतेहपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित डलमऊ अंबेडकर पुल और मुराईबाग मार्ग शनिवार को भीषण महाजाम की चपेट में रहे। अंबेडकर पुल से फतेहपुर की ओर तथा मुराईबाग मार्ग पर दोनों दिशाओं में करीब पांच-पांच किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। लगभग पांच घंटे तक चले जाम के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही और स्कूली बच्चों, राहगीरों, बस यात्रियों तथा स्थानीय व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शनिवार को डलमऊ के अंबेडकर पुल से शुरू हुए महाजाम में कई स्कूल वाहन फंस गए। इससे छात्र-छात्राओं को पांच घंटे से ज्यादा समय तक सड़क पर ही इंतजार करना पड़ा। भीषण गर्मी और उमस के बीच घंटों तक वाहन नहीं चलने से बच्चों को प्यास और भूख की समस्या झेलनी पड़ी। कई बच्चों के पास मौजूद पा...