रायबरेली, अक्टूबर 21 -- Raebareli News: बछरावां (रायबरेली) संवाददाता। बछरावां -लालगंज मार्ग पर नंदाखेड़ा गांव के पास बुधवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे के करीब तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने मोटरसाइकिल सवार पिता- पुत्र को रौंद दिया। इस हादसे में पिता की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। क्षेत्र के भुजवन खेड़ा मजरे सरायं उमर गांव के रहने वाले रामनरेश 45 वर्ष पुत्र विश्राम अपने बेटे विकास 18 वर्ष के साथ मोटरसाइकिल से किसी काम के सिलसिले में बछरावां आए थे। बुधवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे के करीब में वापस अपने घर जा रहे थे। जैसे ही दोनों नंदा खेड़ा गांव के पास पहुंचे वहां पर पीछे से आ रहे डंपर ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इस हादसे में बेटा विकास टक्कर लगने के बाद दूर जा गिरा जबकि रामनरेश डंपर के पहिए के नीचे आ गए औ...