रायबरेली, अगस्त 2 -- Raebareli News: रायबरेली। रेलवे स्टेशन गंगागंज व हरचन्दपुर के बीच डिडौली नाला के पास रविवार की शाम करीब पांच बजे एक अज्ञात व्यक्ति उम्र करीब 32 वर्ष की ट्रेन नंबर 14003 मालदा टाउन की चपेट में आने से मौत हो गयी है। जानकारी के मुताबिक यह व्यक्ति अचानक ट्रेन के सामने आ गया हॉर्न बजाने के बाद भी नहीं हटा। हरचन्दपुर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की शिनाख्त नही हुई है इसका प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...