रायबरेली, अक्टूबर 2 -- Raebareli News: डीह,संवाददाता। थाना क्षेत्र के टेकारी दादू गांव स्थित टेकारी स्टेट कोर्ट में बीते गुरुवार देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर कोर्ट के पीछे से अंदर दाखिल हुए और परिसर में स्थित राजा अखिलेश्वरी प्रताप सिंह के परिवार की कुलदेवी के मंदिर को निशाना बनाया। मंदिर से अष्टधातु की बताई जा रही शिव-पार्वती की मूर्तियों के साथ चांदी और सोने के आभूषण चोरी किए जाने की बात सामने आई है। इसके अलावा गणेश और लक्ष्मी की मूर्तियों के साथ दुर्गा प्रतिमा पर लगे सोने के मुकुट समेत अन्य सामान भी गायब होने की बात कही जा रही है। चोरों ने लाखों रुपए के सामान को पार कर दिया। अभी चोरी की कुल कीमत स्पष्ट नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों में करोड़ों रुपये के सामान की चोरी की चर्चा है। हालांकि इसकी पुलिस ने पुष्टि नहीं की है。

चोरी की ...