रायबरेली, जुलाई 30 -- Raebareli News: दो दिन सर्वेक्षण के बाद कुषाणकालीन दीवार मिलने का खुलासा एसडीएम के निर्देश पर प्रधान ने खंभे लगवाकर सुरक्षित किया गड्ढा

फसल बुआई को लेकर चिंता में डूबे टीले के भूमिधरी किसान हरचंदपुर संवाददाता। ओई गांव के टीले पर पुरातत्व विभाग की टीम की जांच के बाद एसडीएम ने खेत में बैरिकेडिंग करवाकर तार बंधवा दिया है। ताकि गड्ढे से कोई छेड़छाड़ न की जा सके। इसके बाद ग्रामीणों की धुकधुकी बढ़ गई है। इसके पीछे खेत फंसने की आशंका है। डीएम सरनीत कौर ब्रोका का कहना है कि बारिश के बाद पुरातत्व टीम टीले का दोबारा सर्वेक्षण करेगी। इसके बाद इसकी खुदाई करवाई जाएगी। अब ग्रामीणों में इस बात की चिंता है कि अगर उनकी जमीन ऐतिहासिक महत्व की निकली तो उन्हें इस जमीन से हाथ धोना पड़ सकता है। दूसरी ओर घटना के सातवें दिन भी दूर-दराज से ...